चंदौली दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के सुविधा ग्राहक केंद्र के कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा ब्लॉक के फगुनिया गांव स्थित चंदौली सकलडीहा मार्ग पर सुविधा ग्राहक केंद्र पर मौजूद जितेंद्र कुमार को अपराधियों ने लूट की नीयत से गोली मार दी और सकलडीहा की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक सेवा केंद्र को सुबह खोला जा रहा था तभी पल्सर सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment