फोन पर मारने की धमकी के बाद ताबड़तोड फायरिंग,एक की मौत तीन घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 1, 2021

फोन पर मारने की धमकी के बाद ताबड़तोड फायरिंग,एक की मौत तीन घायल

                  

रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के कासिम नगला गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर 25 वर्ष एक युवक की हत्या कर दी जबकि पड़ोस के रहने वाले मनोज,गुड्डू और मनोज का 5 वर्षीय बेटा गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में बताया गया कि यहां के चंद्रकेश नाम के एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था बताया जा रहा है कि चंद्रकेश का भाई नन्हे हिस्ट्रीशीटर है और गांव के जिन लोगों ने चंद्रकेश को वोट नहीं दिया था वह उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था। इसी रंजिश को लेकर गांव के रामबीर गब्बर और जसबीर से भी चंद्रवीर की लड़ाई हुई थी जसबीर का कहना है कि चंद्रकेश ने बुधवार की रात को फोन करके धमकी दी कि वह उसके घर आ रहा है और सबको मार डालेगा।थोड़ी देर के बाद वह अपने भाई को साथ लेकर घर पर आया और गोलियां चलाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को खोज रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad