रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।पंडितपुर हाईवे बाईपास स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल के समीप जिला संगठन मंत्री संगीता वर्मा एवं सुनीता पटेल की देखरेख में मैकजेन लिमिटेड ग्रुप के स्मार्ट वेलनेस सेंटर का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। यह प्रदेश का प्रथम फ्रेंचाइजी सेंटर है। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुनील पटेल एवं विशिष्ट अतिथि पिंडरा ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह,सेंटर स्वामी मनोज कुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सुनील पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, रोजगार और समृद्धि से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। विशिष्ट अतिथि रविशंकर सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक सोच और सही पोषण से गांव-गांव तक स्वास्थ्य पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेंटर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्ष 2022 में हैदराबाद से लक्ष्मण मलावत के नेतृत्व में स्थापित समूह न्यूट्रास्यूटिकल उत्पाद, मैकजेन अकादमी, स्मार्ट वेलनेस सेंटर एवं जीएमसी क्लब सदस्यता को बढ़ावा दे रहा है। इस अवसर पर कंपनी के आईपी भागीदार झारखंड से कुंदन कुमार सिंह, हरियाणा से सूरज कटक, पश्चिम बंगाल से शुभजीत सर्खिल तथा उत्तर प्रदेश से इंतखाबआलम, शिवकुमार वर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment