पिकअप वाहन सहित पशु तस्कर गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

पिकअप वाहन सहित पशु तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली स्थानीय थाना क्षेत्र के गहिला बाबा के जंगल में शुक्रवार को पुलिस ने गश्त के दौरान दो 


राशि गोवंश, दो तस्कर और पिकअप को पकड़ा है। बताया जाता है कि अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत चौकी इंचार्ज अमदहाँ राधाकृष्ण यादव ने अपने हमराहियों के साथ मरवटिया के रास्ते गहिला बाबा के जंगल में गश्त कर रहे थे कि जंगलों के रास्ते पिकअप तेजी से जा रही थी जिसे रुकने का इशारा किया गया पर ड्राइवर गाड़ी और तेज कर दिया, शंका होने पर चौकी इंचार्ज ने तुरंत घेराबंदी करके पिकअप गाड़ी को पकड़ा तो पशु तस्कर भागने लगे लेकिन भाग नहीं पाए और वही पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जितेंद्र कुमार यादव चंदुली सोनभद्र ,राजू बहुअरा सोनभद्र का निवासी बताये।पुलिस ने गोवंश अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम 5/21,3/5A/8 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेंज दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad