थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपर पुलिस अधिक्षक ने दिया निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपर पुलिस अधिक्षक ने दिया निर्देश

                   

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना सभागार में थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। थानेवार घटित अपराधों और उसमें हुई कार्रवाई की स्थिति की जानी। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों की रोकथाम में लापरवाही कतई ना करें।उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी विवादों में राजस्व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामले का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर कराएं। थाने पर प्राप्त लिखित / मौखिक शिकायतों में से विवादों के प्रकरणों को छांटकर उनकी प्रविष्टि रजिस्टर में की जाए। निरोधात्मक कार्रवाई पर विशेष जोर दे। कच्ची शराब की तस्करी पर नियंत्रण लगाए। टॉप-10 अपराधियों पर सतर्क नजर रखने, गैंगस्टर, एनएसए व गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें। चोरी, लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए। घटित घटनाओं का अतिशीघ्र अनावरण करें। वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी कराएं। बालिकाओं एवं महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं में विशेषकर अनावरित अभियोगों के शीघ्र निस्तारण, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने, आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए पैदल गश्त करने को कहा।इस दौरान थानाध्यक्ष नौगढ़ राजकुमार यादव, थाना प्रभारी चकरघट्टा दिन दयाल पांडेउप निरीक्षक राधाकृष्ण यादव, रामनयन यादव, भैरवनाथ यादव, सत्येन्द्र कुमार,अलखनारायण, लक्ष्मण प्रसाद सहित दोनो थानो के सिपाही उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad