सीएम का बड़ा फैसला,इन तीन राज्यों से आने वालों की रिपोर्ट.... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 19, 2021

सीएम का बड़ा फैसला,इन तीन राज्यों से आने वालों की रिपोर्ट....

                   लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब महाराष्ट्र केरल व तमिलनाडु आदि राज्यों से आने वालों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को टीम-9 के सदस्यों की बैठक में यह अहम निर्णय लिया है।कोविड-19 की तीसरी लहर रोकने के लिहाज से यूपी सरकार का यह कदम बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के काफी मामले आ रहे।सरकार ने 3% से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी वाले राज्यों से आने वाले लोगों के लिए rt-pcr रिपोर्ट नेगेटिव अनिवार्य किए जाने की बात कही है। 3% से अधिक पॉजिटिव दर वाले राज्य महाराष्ट्र केरल व तमिलनाडु आदि हैं। इसके अलावा केवल वैक्सीन की दो डोज लगवाने का प्रमाण पत्र वालों को ही यूपी में प्रवेश करने की अनुमति होगी। यात्रा प्रारंभ होने से 4 दिन से अधिक पुरानी रिपोर्ट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है उन्हें छूट दी जा सकती है, उन्होंने कहां की उत्तर प्रदेश में आने वालों की गहन जांच की जाए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad