राजस्थान जोधपुर सनसिटी के मिल्कमैन कालोनी क्षेत्र के एक मकान में रविवार देर रात आग लगने से एक वृद्ध दंपति और उनकी दो पुत्रियां जिंदा जल गयी। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।इस संबंध में पुलिस कमिश्नर जोश मोहन ने बताया कि मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुभाष नगर निवासी सुभाष चौधरी के मकान में रात को भीषण आग लग गई, मकान के सभी दरवाजे बंद थे। जिसमें सुभाष चौधरी उनकी पत्नी व दो पुत्रियां रहती थी।आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या अन्य किसी चीज से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुभाष चौधरी की सबसे बड़ी पुत्री शादीशुदा है जो चंडीगढ़ के पंचकूला नहीं रखती है पुलिस ने उन्हें सूचित किया है जो संभवत सोमवार को जोधपुर पहुंच जाएंगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी घर में पहुंचे जहां सुभाष चौधरी 75 पत्नी नीलम 70 पुत्री पल्लवी 50 व लावण्या 45 के शव पाये गये।
Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment