पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या,हत्यारों ने शव को जलाने का किया प्रयास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 15, 2021

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या,हत्यारों ने शव को जलाने का किया प्रयास

मुजफ्फरनगर जिले में खेत पर गए एक पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी तथा शव को जलाने का प्रयास किए। इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब दिन होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजते हुए खेत पर गये जहां उनका अधजला शव पाया गया। खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में बताया गया कि मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अहरोड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान मांगेराम बीते दिन हुई भारी बरसात के बाद खेतों की देखभाल के लिए जंगल की तरफ खेत पर गए थे जहां उनकी हत्या कर दी गयी। अपराधियों द्वारा पहचान छुपाने के लिए शव को भी जलाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad