बलिया जिले के रेवती थाने में तैनात एक नायब दरोगा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर भाजपा के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता राजेश गुप्ता रविवार की रात परिवार के साथ बैरिया की ओर से घर आ रहे थे उन्होंने बताया कि इसी दौरान कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे,जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। राजेश गुप्ता का आरोप है कि सोमवार को सुबह जब वह तहरीर देने थाने पहुंचे तो वहां तैनात एक दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट भी की। जिसकी जानकारी मिलने पर भाजपा के कई लोग थाने पहुंच गए और पुलिस विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस संबंध में बैरिया क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने कहा है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी। उधर भाजपा कार्यकर्ता थाने में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल हटाने की मांग कर रहे है।
Post Top Ad
Tuesday, July 20, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment