तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप तीन दिनों से लापता था युवक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 20, 2021

तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप तीन दिनों से लापता था युवक

                  चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव स्थित तालाब में मंगलवार को एक शव दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव को निकाला गया तो उसकी पहचान गांव के ही आलोक कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक युवक 3 दिनों से घर से लापता था जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर रहे थे। मंगलवार को तालाब में उसका उतराया शव मिला, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad