चन्दौली गूंज संस्था के सहयोग से जनपद चन्दौली के विकास खण्ड नौगढ़ अन्तर्गत झुमरिया, मरवटिया व डुमरिया के 100 बनवासी परिवारों को राहत सामग्री दी गई। इन परिवारों का मुख्य व्यवसाय मजदूरी के साथ ही साथ दोना पत्तल बनाना है और इस काम मे बच्चों को भी छोटी उम्र में ही लगा दिया जाता है। लॉकडाउन के दौरान दोना पत्तल का व्यवसाय काफी प्रभावित रहा,इस माहमारी में इनके लिए एक वक्त के भोजन का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। इस कारण इस समुदाय में घरेलू हिंसा, शराब, नशा जैसी बुराइयां को बढ़ावा मिला है। ग्राम्या संस्थान गूँज के साथ मिलकर इन परिवारों को राशन किट प्रदान की गई। जिससे इन्हे कुछ दिन राहत मिलेगी।इस मौके पर सुदामी,अलियारी,मंती, सुशीला,कमली, ज्ञानती, धनेसरी, धानसीरा आदि लोग महिलाएं मौजूद रही।
Post Top Ad
Sunday, July 18, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment