सभंल मुरादाबाद आगरा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बहजोई स्थित सीएचसी भेंजा गया है और गंभीर घायलों को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।घटना के संबंध में बताया गया कि बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावन के नजदीक बस के टायर में पंचर हो जाने की वजह से पहिया बदलने के लिए ड्राइवर ने बस को गांव के नजदीक सड़क के किनारे खड़ा कर दिया तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने बारातियों से भरी सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 7 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी घटना पर पहुंच गए और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बारात धनारी थाना क्षेत्र के छपरा गांव से चंदौसी कोतवाली के सीता आश्रम गई थी। बराती देर रात शादी समारोह से वापस छपरा लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment