जयापुर गांव से ई ई एस एल ने शुरुआत की यूपी के ग्राम पंचायतों क़ो रोशन करने का अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 15, 2021

जयापुर गांव से ई ई एस एल ने शुरुआत की यूपी के ग्राम पंचायतों क़ो रोशन करने का अभियान

                         

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत क़ो रोशन करने  के लिए पूरे जयापुर गांव के सड़कों तथा गलियों के बिजली के खंभों पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगा कर  अभियान का शुभारंभ किया। जिसके दौरान ई.ई.एस.एल.के वरिष्ठ अधिकारी तरुण तायल द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतो में ई.ई.एस.एल.द्वारा उप सरकार के शासनादेश के अनुसार एल.ई.डी.लाइट्स की स्थापना करनी है।इस एल.ई .डी.लाइट्स लगने से रात्रि दुर्घटनाओ तथा चोरी छिनैती में कमी आयेगी तथा पब्लिक सुरक्षा क़ो भी बढ़ावा मिलेगा।उत्तर प्रदेश सरकार का ग्राम पंचायतो क़ो रोशन करने का सराहनीय एवं सक्षम कदम है।  कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमार यादव,ई.ई.एस.एल.के वरिष्ठ अधिकारी तरुण तायल,आलोक मिश्रा,प्रमोद कुमार एवम अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad