जल जमाव से ग्रामीण घरो में हुए कैद,सड़क पर भरा पानी,बढ़ी परेशानी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 11, 2021

जल जमाव से ग्रामीण घरो में हुए कैद,सड़क पर भरा पानी,बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट-ए.आर. यादव

अंबेडकर नगर जलालपुर विकासखंड के ग्राम सभा काले पुर महुवल में बरसात के कारण गांव में पानी भर गया है जल निकासी के सारे रास्ते अवैध रूप से कब्जे में तब्दील हो गए हैं जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो गई है ग्राम सभा  कालेपुर महुवल के महूवल पुरवा में ग्रामीण अपने-अपने घरों में कैद होने को विवश है उनके घरों के सामने 2 फुट पानी का जमाव बना हुआ है जब-जब  बारिश होती है तो ऐसी मुसीबत का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है   कभी-कभी शासन प्रशासन के अधिकारी भी इसी 2 फुट पानी से ही  आवागमन का कार्य करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है  कि पिछले लॉकडाउन के दौरान गांव के कुछ लोग अपने घरों के सामने स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी गडही को पाटकर अपने कब्जे में ले लिए हैं जिसका क्षेत्रफल 3 बीघे से ज्यादा बताया जा रहा है।  गड़ही से बरसात के दिनों में निकलने वाला नाला 

लोगों ने अवैध रूप से पाटकर खेत खलियान बना लिया यह गड़ही पाटकर हो रहे अवैध कब्जे को ग्रामीणों ने मौन होकर चुपचाप देखा मगर किसी ने किसी को अवैध कब्जा रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई, आधे से ज्यादा ग्रामीणों के नाबदान का पानी इसी जगह आता था इतना ही नहीं यह जल संरक्षण का भी कार्य करता था कब्जा कर रहे लोगों को ना रोकने टोकने का परिणाम आज यह हुआ कि पूरा गांव  सड़कों पर स्थिर हो गए 2 फीट पानी से हो कर गुजरने को मजबूर है लोगों के गौशाला में भी पानी घुस गया है यही हाल रहा तो यहां महामारी का रूप ले सकता है।गांव के अलावा  बाहरी राहगीरों को भी आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इतना ही नहीं इस जल जमाव की वजह से कभी भी बड़ी घटना होने से इनकार नही किया जा सकता है।  इस समाचार  के माध्यम से ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से अवैध कब्जा हटाकर पुनः गडही  का निर्माण कराने की मांग की है।जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad