रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। लहंगपुरा, औरंगाबाद में जी. क्लीनिक का भव्य उदघाटन जनाब सरदार हाजी मोहमद हाशिम साहब द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा पूर्व सांसद ने अपेक्षा कि की लोगों की सेवा में यह क्लीनिक अग्रणी भूमिका निभाएगा एवं यहां योग्य एवं कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय परामर्श उपल्ब्ध होगा।सामाजिक सेवा में अग्रणी डाॅ. संध्या यादव पूर्व चिकित्सक एमजीएम हॉस्पिटल एवं पूर्व सीनियर रेजिडेंट, आईएमएस, बीएचयू व डाॅ. सुनील यादव तथा डा. नागेश ने बताया कि मरीजों को अच्छी, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने की संकल्पना को लेकर इस क्लीनिक को स्थापित किया गया है।इस अवसर परअनिल श्रीवास्तव, हाजी रईस अहमद व सैयद साजिद अली ने शुभकामनायें व्यक्त की।समारोह में विजय शंकर पांडेय, मुमताज अली बाबर, कुंवर सुरेश सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव,जगदीश यादव, शमशी भाई, हाजी इसरार, पूर्व पार्षद असलम खान, कमल यादव, बृजेश पांडेय, अजीजुल इस्लाम, मोनू भाई, डा. अमीन, हाजी नूर, सैयद हसन हादी, इतेश्याम, सुफियान रोहित चौरसिया आदि गणमान्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment