रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के सदलपुर, कादीपुर निवासी धर्मेंद्र पटेल 32 वर्षीय नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दो दिन पहले गांव में ही चाऊमीन की दुकान पर मात्र 5 रुपये की लेनदेन में हुई दुकानदार से मारपीट के दौरान धर्मेंद्र पटेल बुरी तरह घायल हो गया था। जिसकी सूचना पाकर परिवार वालों ने धर्मेंद्र पटेल को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को धर्मेंद्र पटेल की मौत हो गयी। जिसे लेकर परिवार वालों ने दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।मृतक धर्मेंद्र पटेल राजगीर मिस्त्री का काम करता था।
No comments:
Post a Comment