गड़वाघाट आश्रम में बना सृजन बाटिका,हुआ पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 26, 2021

गड़वाघाट आश्रम में बना सृजन बाटिका,हुआ पौधारोपण

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- लंका क्षेत्र के गड़वाघाट आश्रम मे मलिकार बाबा,एवं प्रकाश ध्यानान्द की अध्यक्षता मे मुख्य अतिथि सुनिल ओझा जी सह प्रभारी भाजपा की अगुवाई मे सृजन सामाजिक विकास न्यास ,एवं पर्यावरण बन एवं बन जीव ,जलवायु परिवर्तन के ब्राण्ड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह ने आश्रम के 10 बीघे जमीन मे देश के लगभग हर प्रजाति के फल दार पौधे जैसे आम की केसर अरुणिका अम्बिका लगडा़ दशहरी अल्फान्सो चौसा रामकेडा़ आदि 17 प्रजातिया अमरुद ,आवला ,करोदा लीची बादाम आदि कुल 37 प्रजातियो के पौधे लगाए गये। मुख्य अतिथि के साथ गीर गाय का पूजन कर ,कल्पबृक्ष के नीचे संकल्प लिया गया जिसमे गंगा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण की शपथ दिलाकर सभी संत महात्माओ द्वारा अपने नाम पर पौधे लगाकर उसे संरक्षित करने का जिम्मा भी लिया।मुख्य अतिथि ने सभी को पर्यावरण संरक्षण निभाने हेतु सभी को प्रेरित किया आगे भी सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया ।इसमे मुख्य रुप से प्रवीन सिंह डीएफओ वाराणसी महाबीर कौजलगी ,मदन राम चौरसिया सहित सभी संतजन एवं सृजन संस्था के सद्स्यो ने अपनी अपनी भागीदारी निभायी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad