फुटबॉल खिलाड़ी का दो टुकड़ों में बट गया शरीर,परिवार में मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 26, 2021

फुटबॉल खिलाड़ी का दो टुकड़ों में बट गया शरीर,परिवार में मातम

                  

झारखंड लोहरदगा में एक दर्दनाक घटनाक्रम के दौरान दुर्गा उरांव नामक एक फुटबॉल खिलाड़ी की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दुर्गा उरांव लोहरदगा जिले के नवाडीपाड़ा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि दुर्गा पिछले 6 साल से हिंडाल्को में काम कर रहा था, प्रतिदिन की तरह वह ट्रक द्वारा डंपिंग यार्ड में लाई गई बॉक्साइट अनलोडिंग करने आया था इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय दुर्गा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई ।दुर्गा की मौत के बाद जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उसकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। उसकी अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad