पुलिस ने चार जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 8, 2021

पुलिस ने चार जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा

                    चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने क्षेत्र के पालपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को ₹680 नगद व ताश के 52 पत्ते भी बरामद हुए हैं।इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अपराध रोकथाम, अवैध जुआ के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में दिए गए निर्देश के तहत थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं उनकी टीम ने उक्त कार्रवाई की है।अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने ले आने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 83/21 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में व्यस्त है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम असलम अली निवासी पालपुर थाना शहाबगंज, सतीश कुमार निवासी गांधी नगर प्लाट नंबर 1 थाना चकिया,मोहरलाल केसरी निवासी पालपुर थाना शहाबगंज,रियासत अली पुत्र शहादत अली निवासी पालपुर थाना शहाबगंज बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल रतन कुमार, कांस्टेबल रुद्र प्रताप,कांस्टेबल निलेश कुमार, कांस्टेबल रामअवतार एवं कांस्टेबल शब्बीर अहमद शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad