चन्दौली अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन्स चन्दौली स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी बन्धुओं के साथ मासिक गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से सुरक्षा का माहौल प्रदान करने का आश्वासन दिया गया । इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा व्यापारी वर्ग से अपनी-अपनी दुकानों मे सी0सी0टी0वी0 कैमरे आदि लगवाने व किसी संदिग्ध व्यक्ति आदि के दिखाई देने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु अपील करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के व्यापार मण्डल के पदाधिकारी,व्यापारी बन्धु,उद्यमी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment