रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणासी- राजघाट स्थित गोवर्धन धाम पर रविवार को सुबह 7 बजे से गोवर्धन पूजा समिति के ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव,अध्यक्ष अशोक कुमार यादव तथा महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू की देखरेख में गोवर्धन पूजा समिति के गठन के उपरांत नये पदाधिकारियों का मनोनयन तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान समिति के संयोजक कैलाश यादव तथा विनोद कुमार ने सम्मानित संरक्षक मंडल गण व अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,महामंत्री को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र के साथ सम्मान किया। इसके साथ साथ गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव तथा कोषाध्यक्ष विनोद यादव ने सभी नए पदाधिकारियों को
मनोनयन पत्र देकर तथा नगर निगम के यदुवंशी पार्षदों को भी अंग वस्त्र के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया।इसके अलावा मीडियाकर्मी को भी सम्मानित करते हुए पत्रकार त्रिपुरारी यादव को मीडिया प्रभारी पद पर मनोनित कर स्वागत अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू ने किया।सांस्कृतिक मंत्री व लोकगीत कलाकार उपेन्द्र लाल यादव ने स्वागत गीत वन्दना करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।इस अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव, संरक्षक ई० गणेश प्रसाद यादव, मंत्री मुन्नालाल यादव,किशोरी किशोर दास,गणेश यादव,संरक्षक रमाशंकर यादव पूर्व एडीएम,सीताराम यादव,मनीलाल यादव,अशोक यादव रि०डीएसओ,गोपालजी यादव गोलघर,कोर कमेटी चेयरमैन अर्जुन यादव,ई० अशोक यादव, सुनील यादव,सुभाष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख,स्मारिका सम्पादक डाँ राजेश कुमार यादव व राजेश अहीर कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य गणमान्यजनो की उपस्थिति रहे।

No comments:
Post a Comment