गृह जनपद की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का दिया आश्वासन
रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन
चन्दौली चहनियां जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और अभिषेक हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीयूट के डॉयरेक्टर डा०संजय यादव ने शनिवार को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर चन्दौली जनपद की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। रक्षामंत्री ने अतिशीघ्र सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
डॉ. संजय ने दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में बताया कि उन्होंने जिले की सड़कों के निर्माण, जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को जल्दी पूरा कराने, चन्दौली में सेना भर्ती कराने आदि की जरूरतों से अवगत कराया। मालूम हो कि डॉ. संजय यादव एक सुप्रसिद्ध चिकित्सक होने के साथ ही एक समाजसेवी भी हैं। वे सामाजिक संस्था पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को आपके नेतृत्व में दो महीनों तक लगातार निःशुल्क भोजन करवाया गया। इसके साथ ही समय- समय पर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं।

No comments:
Post a Comment