मोदी जी के जन्मदिन पर किसान मोर्चा ने जवानों और किसानों को किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 17, 2021

मोदी जी के जन्मदिन पर किसान मोर्चा ने जवानों और किसानों को किया सम्मानित

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी केशरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र भाई मोदी के 71 वें जन्मदिन पर किसान मोर्चा वाराणसी द्वारा किसान और जवान का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  राम प्रकाश सिंह बीरू ने 71 जवानों और 71 किसानों को आवास तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रेम शंकर पाठक ने किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री से सम्मानित वाराणसी के प्रमुख किसान चंद्रशेखर सिंह और मोहन सिंह रहे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मोदी जी द्वारा देश के किसानों और सीमा पर जवानों के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में प्रेम शंकर पाठक, आशीष राय रिंकू,दीपक सिंह, उपेंद्र पांडे बाबा जी, पवन चौबे ,गोपाल भारद्वाज,धीरज मिश्रा  इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

                       





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad