चन्दौली नेहरू युवा केंद्र चन्दौली के तत्वावधान में आयोजित आजादी की७५वीं वर्ष गांठ अमृत महोत्सव अन्तर्गत ज़िला स्तरीय फ्रीडम रन का आयोजन जिलाधिकारी आवास से प्रारंभ होकर सकलडीहा रोड पर बरथरा नहर होते हुए महेंद्र इन्टर कॉलेज चंदौली तक आयोजित किया गया। रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के ७५ वीं वर्षगांठ पर जिन सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को बलिदान किया ऐसे महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए देश के राष्ट्रीय एकता,अखंडता को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।उन्होंने ओलम्पिक के विभिन्न खेलों में मैडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए युवाओं को विभिन्न खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आगे आने को कहा। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित फ्रीडम रन की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप जो भी कार्य नेहरू युवा केन्द्र को सौंपा जाता है उसे नेहरू युवा केंद्र सही तरीके से युवाओं के बीच में आयोजित करता है।उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के सिद्धांत के अनुरूप युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर कार्य करने पर बल दिया।साथ ही नारी शक्ति को आगे लेकर चलने तथा संचालित योजनाएं से जोड़ने का आह्वान किया। इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र चंदौली के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी , व्यायाम प्रशिक्षक शशि प्रकाश एवं कमलेश कुमार आदि ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। फ्रीडम रैली के का समापन महेंद्र इन्टर कॉलेज चंदौली के सभागार में किया गया। जिसमें समाज सेवी,अध्यापक बृजेश कुमार सिंह, ने अपने विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात प्रोटोकाल राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment