दिव्यांगजन व्यक्तियों को रोजगार के लिए 10 हजार रू0 का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है-जिलाधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 30, 2021

दिव्यांगजन व्यक्तियों को रोजगार के लिए 10 हजार रू0 का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है-जिलाधिकारी

                    

चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह व विधायक सैयदराजा सुशील सिंह की अध्यक्षता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में जिलाधिकारी संजीव सिंह व विधायक सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख सकलडीहा व सदर, दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया। 

      जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं जिसका सीधा लाभ दिव्यांगजन को मिल रहा है। विभाग द्वारा दिव्यांगजन व्यक्तियों को रोजगार के लिए 10 हजार रू0 का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांगजनों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु भारत सरकार की विशिष्ट दिव्यांगता आईडी UDID कार्ड तेजी से बनाया जा रहा है। UDID कार्ड के लाभ को जिलाधिकारी ने बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को अनेक दस्तावेजों को साथ लेकर चलने व उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि एक कार्ड उनकी मूलभूत जानकारी को एक Bar Code के माध्यम से सुरक्षित रख सकेगा जिसे एक रीडर की आवश्यकता से DeCode  किया जा सकेगा। यह भविष्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगजनों के पहचान व सत्यापन के लिए एकमात्र दस्तावेज होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनो को जन्म से लेकर शिक्षा तक के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित है जिनका अधिक से अधिक लोगों को विभाग से संपर्क कर लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी ब्लॉकों से मिलाकर कुल 100 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 02 व्हीलचेयर, 20 लेप्रोसी किट का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास के लिए नई-नई योजनाएं संचालित की है। ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर व जनपद स्तर पर लाभार्थियों को बुलाकर योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया जा रहा है। 

         जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद में 3 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क भोजन, रहने व पढ़ने के लिए विद्यालय की जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। जिसका विवरण प्रदेश सरकार को भेजा गया है। यह जनपद के दिव्यांग बच्चों के भविष्य के सर्वागींण विकास के लिए बेहतर उपलब्धि है। 

          कार्यक्रम के दौरान महेन्द्र टेक्निकल प्राचार्य आर सी शुक्ला, प्रमुख सदर व सकलडीहा, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी कन्हैयालाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी, दिव्यांग आइकॉन राकेश रोशन, पी एन त्रिपाठी, चन्द्र शेखर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad