तीन दिवसीय जिला स्तरीय बी पी एस कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 28, 2021

तीन दिवसीय जिला स्तरीय बी पी एस कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के बंगाली पुर राजातालाब स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय बीपीएस कप अंडर-19 प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल क्रिकेट मैच के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों के टीम को पुरस्कृत किया तथा विद्यार्थियों के जीवन में खेलकूद के महत्व को बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। जिसके दौरान विद्यालय के प्रबंधक तंत्र की ओर से अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष नील कांत गुप्ता निदेशक मंडल अमित पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान रामानंद जायसवाल ,शशिकांत गुप्ता, उप निदेशक केके पांडेय, दिलीप पांडेय प्रधानाचार्य , सविता तिवारी प्रधानाचार्य, ज्योति सोनी प्रधानाचार्य, अमित त्रिपाठी प्रधानाचार्य सहित समन्वय तथा शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।फाइनल क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल द्वितीय का मैच राकी  स्पोर्टिंग क्लब और एमआरएफ स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया ।जिसमें एमआरएफ स्पोर्टिंग क्लब 77 रन बनाकर 20 रनों से विजय प्राप्त किया।क्वार्टर फाइनल क्रिकेट मैच स्टार स्पोर्टिंग क्लब तथा सुशील इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सुशील इलेवन 76 रन बनाकर 25 रनों से विजय प्राप्त किया। क्वार्टर फाइनल चतुर्थ मैथ जय मां सौम्या और शिवचरण स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें जय मां सौम्या स्पोर्टिंग क्लब 6 विकेट से विजई रहा। सेमीफाइनल प्रथम मैच सुशील इलेवन और इंडियन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें सुशील 23:00 7 विकेट से विजय प्राप्त किया सेमीफाइनल द्वितीय मैच एमआरएफ स्पोर्टिंग क्लब और जय मां सौम्या स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें जय मां सौम्या स्पोर्टिंग क्लब 6 विकेट से विजई रहा। फाइनल मैच जय मां सौम्या स्पोर्टिंग क्लब और सुशील इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सुशील इलेवन 130 रन बनाए ।जवाब में जय मां सौम्या स्पोर्टिंग क्लब 1 विकेट से विजई हुआ। मैन ऑफ द मैच जय मां सौम्या स्पोर्टिंग क्लब के संजय को मिला और मैन ऑफ द सीरीज सुशील इलेवन के सुशील पटेल को दिया गया। जिसकी जानकारी प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी द्वारा दी गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad