भाजपा नेता ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप,पड़ी तहरीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 7, 2021

भाजपा नेता ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप,पड़ी तहरीर

बंदायू जिले में भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट का मामला सामने आ रहा है।इस मामले का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो गया है।घटना की सूचना लगते ही सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंच गये।तब भाजपा नेता को थाने से छोड़ा गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन कस्बे में उघैती मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा एक दुकान पर फोटो स्टेट करा रहे थे,उनकी बाइक दुकान के सामने खड़ी थी,आरोप है कि इसी दौरान सदा वर्दी में एक सिपाही ने बाइक हटाने को लेकर उनसे गाली गलौज कर लिया।इसके बाद वहां डायल-112 के सिपाही पहुंच गये और कुलदीप को थाने ले जाने लगे जिसका मौजूद लोगों ने विरोध किया।मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि पुलिसकर्मी वीडियो में दिख रहे है और यूपी-112 में तैनात दारोगा ने कुलदीप से अभद्रता करते हुए धमकी दी और मारपीट की इसके बाद घसीटते हुए जबरन थाने लाये,थाने लाने के बाद भी मारपीट और अभद्रता की गयी।कुलदीप ने बताया कि इस दौरान उसको चोट भी आयी है।इस प्रकरण की शिकायत पदाधिकारियों ने एसएसपी व एसपी देहात से की है।पीड़ित ने इस्लामनगर थाने में पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad