लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के चचेरे भाई एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दी है। सूत्रों के अनुसार मंच पर पहुंचते ही जयेश प्रसाद को अखिलेश यादव ने सपा का झंडा देकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोरखपुर जिले में व्यापारी की हत्या पुलिस के लोग कर रहे हैं तो खीरी में मंत्री का बेटा किसानों पर गाड़ी चढ़ा दे रहा है। योगी सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय अगर सच बोलोगे, आवाज उठाओगे तो गाड़ी से कुचल दिए जाओगे। उन्होंने शाहजहांपुर में कहा कि भाजपा सरकार जुर्म ढ़ाने में अंग्रेजों से भी आगे चली गई है, अंग्रेजों ने भी कभी आंदोलनकारियों को कार से नहीं कूचला होगा। उन्होंने मंच से सिख समुदाय से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा और कहा कि पूरी दुनिया में इस भारत का नाम सिखों ने ही रोशन किया है, भारत की पहचान सिखों ने ही बनाई है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment