रिपोर्ट-डा०विजय कुमार यादव
वाराणसी मडवाडी थाना अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना के पूर्वी गेट के सामने ककरमत्ता उत्तरी गांव में जाने का रास्ता प्रशासन द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने किया। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि ककरमत्ता उतरी गांव डीरेका के स्थापना काल से पूर्व स्थित गांव है, जहां से लोगों का आना-जाना बराबर बना रहता है। ककरमत्ता उत्तरी गांव के जमीन को अधिग्रहण कर कारखाने का निर्माण किया गया था। इस संबंध में वरिष्ठ समाजसेवी और वकील अंसारी ने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार से सचल भाष पर बात किया तो उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बुधवार को 12:00 बजे मिलने का समय दिया। लोगों का कहना है कि अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन निर्वाध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा है कि बरेका बाहर से हम ग्रामीणों के लिए रास्ता दे दे तो हम परिसर में नहीं आएंगे और हमारे समस्याओं का निदान हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment