रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति कार्यालय में गुरुवार को कुलपति, प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने “पर्यावरण विकास एवं मानव स्वास्थ्य“ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का संपादन डॉ रणधीर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय भैरोतालाब वाराणसी द्वारा किया गया है। कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के वर्तमान युग में यदि गूगल इंटरनेट सूचना एवं संचार के केंद्र हैं तो पुस्तकें ज्ञान का संकलन केंद्र एवं नवाचार की संग्रहालय होती है। युवा पीढ़ी नवीन पुस्तकों को अपना मित्र बनाकर उनका अध्ययन कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक के संपादक डॉ0 रणधीर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी का मुख्य कारण मानव द्वारा प्रकृति का दोहन एवं विकास के विध्वंसक मॉडल का उदाहरण है और आगे भी मानव जीवन पर्यावरण एवं स्वास्थ्य न सिर्फ प्रभावित होगा वरन् हम अपंगता पूर्ण जीवन जीने को विवश होंगे। हमें पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखते हुए विकास की दौड़ में सम्मिलित होना चाहिए। यह पुस्तक पूर्णतः पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सजगता फैलाने एवं अच्छे मानव स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने में सहायक सिद्ध होगी। इस पुस्तक का प्रकाशन उत्कर्ष पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स कानपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया है। पुस्तक के संपादक डॉक्टर रणधीर सिंह ने कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर यूजीसी सेल के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉक्टर संतोष कुमार, विश्वविद्यालय के चीफ डॉक्टर डॉक्टर निरंजन सहाय, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर नवरत्न सिंह एवं अन्य उपस्थित गणमान्य प्राध्यापकों ने कुलपति महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।जानकारी के लिए आपको बता दे कि डॉ0 रणधीर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, मूलरूप से ग्राम-सढान (पुरा), पोस्ट-रामगढ़, जनपद-चन्दौली के मूल निवासी है। इनकी प्राथमिक शिक्षा ग्रामीण अंचल में हुयी है। डॉ0 सिंह के पुस्तक के विमोचन की जानकारी पाकर सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष है एवं सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
No comments:
Post a Comment