नई दिल्ली राजधानी के सफदरगंज एंक्लेव इलाके में कथित तौर पर पैसे के विवाद में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से हरियाणा पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कांस्टेबल का रिश्ते में बहनोई लगता था। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विक्रम सिंह ने रविवार को हरियाणा के रोहतक के रहने वाले तथा हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र नांदल की गोली मारकर हत्या कर दी।आरोपी सिपाही दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो नांदल मृत अवस्था में मिले,उनके सिर में गोली के निशान थे।बताया जाता है कि कांस्टेबल ने अपने बहनोई की हत्या करने के बाद कमरे में सो रही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी जिसने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने बताया कि विक्रम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment