लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती मनाने जुटे सपा के दिग्गज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 31, 2021

लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती मनाने जुटे सपा के दिग्गज

रिपोर्ट-विवेक कुमार यादव

चंदौली चकिया विधानसभा के पर्वतपुर गांव में रविवार दोपहर पैराडाइज लॉन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए सपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेंद्र पटेल जी की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत हुई जहां स्थानीय नेताओं ने पूर्व मंत्री का माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरू में लोकगीत का शानदार आयोजन किया गया था। दोपहर होते-होते विधानसभा चकिया तथा जिले से नेताओं का आना शुरू                    

हुआ जो देर तक चलता रहा, हालांकि कार्यक्रम अभी चल रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व सांसद रामकिशन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, अनिल पटेल, डॉक्टर कृष्णमूर्ति पटेल, भूपेंद्र पटेल, राजेश पटेल सहित सपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad