एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,चार घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 10, 2021

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,चार घायल

मथुरा दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक खड़े ट्रक में कार को टकरा जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि रायबरेली निवासी धर्मेंद्र परिवार के साथ गुरूग्राम आया हुआ था रविवार की सुबह वह वापस जा रहा था।कार जैसे ही मथुरा के छाता क्षेत्र में पहुंची तभी खड़े ट्रक से टकरा गयी।जिसमें बैठे धर्मेंद,उसकी पत्नी लक्ष्मी,बहन कुसुम और मोनी की मौके पर मौत हो गयी।घायलों को इलाज के लिए पहले केडी मेडिकल कालेज लाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर सभी को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad