गोरखपुर कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में निलंबित और फरार चल रहे रामगढ़ ताल थाने के छह पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि 25-25 हजार रुपए से बढ़ाकर 1-1 लाख रुपए कर दी गई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या में आरोपी बनाए गए 6 पुलिसकर्मियों के अलावा होटल, थाना, मानसी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में रहे पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज किए जा रहे। एसआईटी ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस तामिल होने के बाद पुलिसकर्मी एक-एक कर एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। उधर इनाम घोषित होने से पहले इंस्पेक्टर सहित फरार छह पुलिसकर्मियों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment