वाराणसी/लखीमपुर खीरी पिछले दिनों में उत्तराखंड और नेपाल में अत्यधिक वर्षा होने से नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के नेपाल से लगे हुए जिलों में बाढ़ की स्तिथि उत्पन्न हो गई है I जिसमें राहत व बचाव कार्यों हेतु एनडीआरएफ की टीमें प्रशासन के साथ लगातार राहत बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं । 20 अक्टूबर, बुधवार देर रात प्रशासन को एक संकटग्रस्त सूचना प्राप्त हुई कि घाघरा नदी के उफान के कारण लखीमपुर के तहसील धौरहरा में देवमानिया गांव के आठ लोग घाघरा नदी के उस पार अपने खेतो में काम करने गए थे, अचानक घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ जाने से वह लोग चारो और बाढ़ के पानी से घिर गए, जिससे स्थिति गंभीर बनती जा रही थी और लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा था। घटना की सूचना प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ को दी गई, घटना की सूचना मिलते ही कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन पर धौरहरा में बाढ़ आपदा बचाव हेतु तैनात एनडीआरएफ टीम को नीरज कुमार, उप सेनानायक के नेतृत्व में रवाना किया गया। टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंची, जहां यह देखा गया कि घाघरा नदी का जल प्रवाह बहुत तेज था और कम दृश्यता के साथ रात में बचाव अभियान चलाने के लिए स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण थी | लेकिन टीम इन तमाम बाधाओ को पार कर मदद का इंतजार कर रहे लोगो के पास पहुंची तो एनडीआरएफ टीम के बचाव कर्मियों को देखकर लोगों में विश्वास का भाव दिखा व टीम ने लंभी त्वरित कार्यवाही करते हुए बाढ़ में फंसे सभी 08 पुरुष एवं 02 पशुधन को बचाकर मोटर बोट के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। प्रशासन व स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ के त्वरित कार्यवाही और तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्यों की बहुत प्रशंसा की और इस मानव जीवन के साथ पशुधन की रक्षा में की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment