लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा तथा मोबाइल फोन भत्ता देने की घोषणा की है। बताया गया कि पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर गुरुवार को लखनऊ पुलिस लाइन परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के पौस्टिक आहार भत्ते में 25 प्रतिशत का इजाफा करेगी। इसके अलावा मुख्य सिपाही और सिपाही को सीयूजी सिम व सालाना ₹2000 मोबाइल भत्ता प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कर्तव्य पालन के दौरान जान गवाने वाले 4 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर सूबे के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल तथा अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी मौजूद थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment