चन्दौली के सांसद एवं भारी उद्योग, मंत्री भारत सरकार डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री जी द्वारा आज जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया, तथा पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ तथा नवीन कृषि मंडी चन्दौली में आयोजित बृहद आशा सम्मेलन को संबोधित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। मंत्री जी द्वारा सर्वप्रथम जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में स्थापित आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया।600 एलएमपी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सफैम इंडिया कंपनी एवं ग्राम्या संस्थान द्वारा प्रदत्त किया गया है। इसके साथ ही यहां एक अदद 200 केवी जनरेटर भी संस्था के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये है । इसके द्वारा 100
बेडों का ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाएगा। मंत्री जी ने इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को साधुवाद देते हुए कहा कि चंदौली आकांक्षी जनपद है। इसके विकास में सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार दोनों साथ मिलकर गरीबों के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब यहां आक्सीजन कमी नहीं हो पायेगी। केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनवाया गया है। साथ ही स्वच्छ शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं का वृहद स्तर पर लाभ प्रदान किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी बी पी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी चकिया प्रेम प्रकाश मीणा, भाजपा महिला मोर्चा कीे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, ग्राम्या संस्थान की निदेशिका बिन्दु सिंह, नीतू सिंह, सीएमएस अजय सिंह गौतम, डा. अशोक सर्जन, डा. केएन पांडेय सहित दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment