चन्दौली जिला अधिकारी संजीव सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में किसानों को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।संस्था श्रमिक भारती द्वारा नाबार्ड के सहयोग से श्रमिक महिला नेचर फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी के किसानों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है।यह किसान ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर बांदा में आवर्तन शील खेती (जैविक खेती) की तकनीक पर प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण कराकर किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती करने के लिए संवेदित किया जाना है। ताकि किसान रसायनिक खाद का प्रयोग न करें और देशी खाद का प्रयोग कर मृदा, पर्यावरण एवम मानव जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकें। मौके पर अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र , जिला उद्यान अधिकारी अल्का श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी बसन्त दुबे जी, अग्रणी जिला प्रबंधक शंकर सामंत जी, कृषि विज्ञान केंद्र के एसपी सिंह , मत्स्य विभाग विकास और जिला विकास प्रबंधक अधिकारी तनुज कुमार सेन और श्रमिक भारती से श्रीकेश त्रिपाठी , सत्य प्रकाश उपस्थित रहे ।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment