पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने रखा निर्जला करवा चौथ का व्रत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 24, 2021

पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने रखा निर्जला करवा चौथ का व्रत

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - करवा चौथ के अवसर पर मोहनसराय, गंगापुर ,राजातालाब, मिल्की चक, बीरभानपुर,जगतपुर,दरेखु, शहावाबाद,अखरी,अमरा, लठिया, टोडरपुर, दीपापुर, जख्खिनी, मरूई ,शहंशाहपुर, पनियरा, भवानीपुर, काशीपुर इत्यादि गांव समेत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपने  पति की लंबी आयु तथा वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं ने रात्रि में चलनी में चांद का दर्शन करने  के उपरांत अपने पति का दीदार किया।जिसके दौरान मोहनसराय की कुछ महिलाओं ने बताया कि शादी के बाद यह मेरा पहला करवा चौथ व्रत है।पति की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करने के उपरांत चलनी में दीप जलाकर चांद का दर्शन करने के बाद अपने पति का दीदार किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad