चन्दौली चकिया।नगर स्थित एक लॉन में विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया।इस दौरान पूर्व विधायक जीतेंद्र कुमार एडवोकेट ने ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज का पूरा सम्मान किया जाएगा और उनको राजनैतिक-सामाजिक भागीदारी भी दी जाएगी, उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने-अपने बूथों पर वोट बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से चकिया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रवि प्रकाश चौबे,हरि प्रसाद पाण्डेय, बेचन दुबे,डॉ सी.पी.उपाध्याय,उपेन्द्र पाण्डेय,अरविंद मिश्र,उपेंद्र मिश्र,सन्तोष मिश्र,पंकज दूबे,राम प्यारे शुक्ला,रामानन्द पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय,पुनीत पांडेय,भरत पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।बैठक का संचालन चन्द्र प्रकाश उपाध्याय ने किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment