प्रगतिशील मानव समाज पार्टी यूपी विधानसभा के चुनाव में 250 सीटों पर लड़ेगी चुनाव- राष्ट्रीय अध्यक्ष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 7, 2021

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी यूपी विधानसभा के चुनाव में 250 सीटों पर लड़ेगी चुनाव- राष्ट्रीय अध्यक्ष

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को दोपहर  प्रगतिशील मानव समाज पार्टी द्वारा आरक्षण और सत्ता परिवर्तन को लेकर संकल्प महारैली व जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों समेत महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। जिसके दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद तथा विशिष्ट अतिथि प्रोo रनवीर सिंह लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्यायलोक पार्टी, प्रदीप निषाद प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक नवलोक पार्टी, लेखराज सिंह निषाद राष्ट्रीय संयोजक सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी को जिलाध्यक्ष लाल बिहारी बिन्द व प्रदेश महा सचिव मुरारी लाल बिंद ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र  व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने कहा कि बिन्द, केवट, निषाद सहित 17 अति पिछड़े जातियों को भाजपा कांग्रेस, सपा,बसपा आदि सभी दलों ने धोखा दिया है ।जबकि अति पिछड़ों की आबादी 40 प्रतिशत है।प्रगतिशील मानव समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ों को एकजुट करके सत्ता परिवर्तन के लिए ठोस विकल्प देगी।                           

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी यूपी में आगामी विधानसभा के चुनाव में 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।जो भी पार्टी हमारी मांगों को स्वीकार करेगी उसके साथ हमारी पार्टी उसके साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। तथा  कार्यक्रम का  संचालन सिंहासन बिंद तथा की अध्यक्षता प्रो रामजीत पटेल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्रदेश महासचिव मुरारी लाल बिंद,औराई प्रभारी टी राम,मोहनलाल निषाद ,बीपी परवाना बिंद ,सियाराम बिंद, चौधरी लखपाल केवट,श्याम पति बिंद, डीआर वर्मा, अशोक यादव ,संतलाल निषाद ,डॉ स्वयंबर पाल, दिनेश शर्मा ,प्रमोद मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad