Breaking:सीआरपीएफ जवान ने चलाई गोली 4 की मौत, 3 घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 8, 2021

Breaking:सीआरपीएफ जवान ने चलाई गोली 4 की मौत, 3 घायल

                  

छत्तीसगढ़ सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपट्टी कैम्प में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोली चला दी जिससे चार जवानों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि तीन जवान गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि मरईगुड़ा के लिंगनपट्टी कैम्प में 50 वीं बटालियन के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाते समय 3 जवानों की सांसे थम गई। इस घटना को लेकर अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad