5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर बैठे थे सभी लोग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 30, 2021

5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर बैठे थे सभी लोग

प्रयागराज शादी में शामिल होकर सोमवार की रात गांव लौट रहे 5 लोगों की श्रंगवीरपुर हाईवे मार्ग पर ट्रक से टक्कर होने के कारण मौत हो गई।बताया जाता है कि दुर्घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ग्रामीणों ने सड़क पर 5 लोगों को घायल देखा तो पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस ने एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में सभी 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।घटना में मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और धक्का मारने वाली ट्रक की खोजबीन कर रही है। मृतकों में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुदौना निवासी शरण पाल,बेटा लल्लू पाल,समय लाल,अर्जुन पाल और चन्द्रपाल बताये जा रहै हैं।सभी लोग प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव  में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे और लौट रहे थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad