प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदने से पहले खाये थे जहर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 30, 2021

प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदने से पहले खाये थे जहर

                   

आगरा में चलती रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाने से प्रेमी युगल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बताया गया कि सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि जाजमऊ रेलवे स्टेशन के आउटर पर युवक और युवती गिरे पड़े हैं, मामले की जानकारी होने पर पीआरवी  के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक और युवती के पास से बरामद कागजातों के अनुसार युवक की पहचान आगरा कस्बा कारगेल निवासी हरिओम के रूप में हुई है और राजस्थान की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे दोनों ने पुलिस को जहर खाने की बात बताई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad