जीवन बहुमूल्य होता है, इसे लापरवाही करके खतरे में न डालें -पुलिस अधीक्षक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 1, 2021

जीवन बहुमूल्य होता है, इसे लापरवाही करके खतरे में न डालें -पुलिस अधीक्षक

                   

चन्दौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा फीता काटकर यातायात जागरूकता  माह 2021 का उद्घाटन किया गया तथा इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है, इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही करके खतरे में नही डाला जाना चाहिए।पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाता रहता है साथ ही प्रत्येक माता-पिता एंव अभिभावक द्वारा अपने बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय के एनसीसी बच्चों एवं एस0आर0वी0एस0 मुगलसराय के बच्चों, शिक्षकों सहित समस्त लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे इस बात की शपथ लें की वो अपने अभिभावक, माता-पिता, भाई-बहन आदि किसी को भी बिना हेलमेट के (चालक व बैठा व्यक्ति दोनों) दो पहिया वाहन तथा बिना शीट बेल्ट के चार पहिया वाहन नहीं चलानें देंगे व उनसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए 

कहेंगे। हेलमेट एवं शीटबेल्ट चालान के डर से नहीं बल्की अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु लगायें। आज के समय सड़क दुर्घटना में होने वाली मौंते किसी भी तरह की होंने वाली मौतों से कहीं अधिक है। अगर हम सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें तो होंने वाली इन दुर्घटनाओं तथा असमय मृत्यु को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती,  क्षेत्राधिकारी सदर,यातायात अनिल राय, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, यातायात प्रभारी श्याम जी यादव एंव पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।तत्पश्चात चन्दौली पुलिस का पैंथर दस्ता व बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया तथा इससे सम्बन्धित पम्पलेट,पर्चे भी बांटे गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad