झारखंड पलामू में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि उनका शव एनएच 98 डाल्टनगंज-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहाड़ी मंदिर जाने वाले मोड पर उनकी कार से बरामद किया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। सुमित की हत्या धारदार हथियार से हुई बताई जा रही है।भाजयुमो नेता सुमित श्रीवास्तव हरिहरगंज के निवासी थे, सुमित श्रीवास्तव के पिता अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि शनिवार की रात 10:30 बजे परिवार के सभी सदस्यों में एक साथ भोजन किया और प्रत्येक दिन की तरह सुमित श्रीवास्तव अपने छोटे भाई जतिन श्रीवास्तव के साथ घर से 100 मीटर दूर अपने होटल में सोने चले गए।होटल में रात 12:00 बजे के आसपास सुमित श्रीवास्तव को फोन आया और वह कार से निकल गए लेकिन वह वापस होटल नहीं आए।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment