दो जगहों पर लगी आग से लाखों की क्षति,एक झुलसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 5, 2021

दो जगहों पर लगी आग से लाखों की क्षति,एक झुलसा

                   

चन्दौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र में बीती रात दो जगहों पर आग लगने से गृहस्थी और दुकान में रखे सामान जल गये हैं।जबकि अग्निकाण्ड में एक व्यक्ति भी झुलस गया है। पहली घटना घुरहूपुर गांव में हुई है जहां दीपावली की रात बिजली शॉर्ट सर्किट से राजकुमार राजभर के मड़ईनुमा घर में आग लग गयी।जिससे खाने-पीने की सामग्री सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जब तक आसपास के लोग मड़ई के अंदर रखे सामान को निकालने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।अग्निकांड में मजदूर राजकुमार का आशियाना उजड़ गया है, जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।वही दूसरी घटनाकोतवाली क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव की है जहां देर रात्रि पूजा का दीप गिरने के से किराना के दुकान का हजारों का सामान जल कर राख हो गया।  आग बुझाने के चक्कर में दुकानदार घनश्याम केशरी 40वर्ष पुत्र काशीनाथ केशरी झुलस गए,आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और घनश्याम केशरी को एम्बुलेंस के मदद से जिला संयुक्त चकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad