मृतक के परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित सुइचक उसरा दलित बस्ती के पीछे अशोक सिंह के खेत में शुक्रवार की बीती रात नगर पंचायत गंगापुर के आजाद नगर वार्ड नंबर दो के निवासी द्वारिका के 16 वर्षीय पुत्र दीपक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पाकर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी।खबर मिलने पर एएसपी नीरज कुमार पांडेय, सीओ सदर चारु द्विवेदी,तथा फॉरेस्टिक टीम मौके पर घटना के बारे में जानकारी ली। रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने मृतक के पिता द्वारा आरोप लगाने पर गंगापुर बघेड़ निवासी दो आरोपियों को पकड़ कर रोहनिया थाने ले गये। मृतक के परिजनों से काफी नोकझोंक के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने मोहनसराय से गंगापुर जाने वाली मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिसे सीओ सदर चारु द्विवेदी तथा रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा व राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष ने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटावा कर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया। मृतक भाई बहनों में सबसे छोटा था जो गंगापुर बाजार में ही मिठाई की दुकान पर काम करता था। मृतक की मां मालती देवी तथा पिता द्वारिका सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के बगल में ही शराबियों तथा जुआरियों का जमावड़ा होता है।
No comments:
Post a Comment