रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया - स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी में एक होटल के कमरा नंबर 201 मे नुवाव, सब्ज़ी मंडी, नैपुराखुर्द निवासी 40 वर्षीय अभय सिंह नामक व्यक्ति ने पंखे में रस्सी के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली।जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल के कमरे में रुका व्यक्ति सुबह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो होटल कर्मियों ने दरवाज़ा खटखटाया लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला तो मौके पर पुलिस बुलायी गयी। पुलिस ने दरवाज़ा खोला तो कमरे में रुका ब्यक्ति पंखे के साहरे लटक कर आत्महत्या कर चुका था। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया। बताया गया कि मृतक अभय ड्राइवर का काम करता था। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment