अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के पहले दिन निकली साइकिल रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 25, 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के पहले दिन निकली साइकिल रैली

                  

चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के पहले दिन आज बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तेंदुआ गांव स्थित अंबेडकर पार्क से नवगढ़ थाना परिसर तक साइकिल रैली की गई रैली का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजाद अंसारी संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह एवं जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया रैली में प्रतिभागी तख्तियों पर स्लोगन लिए महिला हिंसा बंद करो 1090 पर फोन करो, मुझे नहीं मेरे अधिकारों की सुरक्षा करो, मेरा चुनाव मेरा फैसला, जर जेवर से नहीं सजेंगे गुड़िया बनकर नहीं रहेंगे, आदि नारा लगाते हुए तेंदुआ गाव से मंझगाई, लालतापुर, बसौली, डुमरिया रीठिया, बटौवा आदि गांव से होते हुए नवगढ़ थाना परिसर में पहुंचकर एक सभा में तब्दील हुई।इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद हो उनको भी सम्मान के नजरिए से देखा जाए, लड़की लड़का में भेदभाव ना हो महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 लाया गया लेकिन उसका सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है इसकी सच्चाई यह है कि आम लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी ही नहीं है। संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर सुरेंद्र ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली, पपेट शो, बैठक, गोष्टी, मोमबत्ती जुलूस, आदि गतिविधियों के माध्यम से महिला हिंसा पर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। थाना परिसर में गोष्ठी के दौरान थाना अध्यक्ष नौगढ़ राजेश सरोज ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं,किसी भी लड़की या महिला के ऊपर हिंसा हो रही हैं तो हमें तुरंत सूचित करें हमारी पुलिस तुरंत मदद करेगी। कहा कि महिलाओं की आर्थिक सामाजिक स्थिति को सुधारना है तो क्षेत्र के सभी लड़कों एवं लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करना होगा। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव चौकी प्रभारी अमदहां राधा कृष्ण यादव चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा राम नयन यादव एवं संस्थान की नीतू सिंह ने भी कार्यक्रम में अपने विचारों को रखा रैली में सोनवार, जयमोहनी, तेंदुआ, मझगवां, ठटवां,हनुमानपुर, बसौली, लालतापुर, डुमरिया गोलाबाद सहित पूरे क्षेत्र से रिंकू, मंजू, ममता, अंजलि, संगीता, धर्मेंद्र राजेश त्रिभुवन रामविलास जयप्रकाश मनोज कुमार, रमेश लालबहादुर एवं मीडिया के साथी सहित कुल 200 लोग शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad